Translate

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

01 - तत्व हस्तरेखा - परिचय


       हस्तरेखा दुनिया की भूत, भविष्य और वर्तमान पढ़ने की प्राचीनतम विद्या है इससे हर इंसान से संबंधित बहुत सी बातों का पता लगाया जा सकता है और एक दम सटीक पता लगाया जा सकता है हस्तरेखा से जातक के जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों को बहुत ही सुगमता से और सटीकता से पढ़ा जा सकता है जैसे जातक के परिवार के बारे में, जातक के स्वभाव और प्रकृति के बारे में, जातक की पढ़ाई लिखाई, जातक की नोकरी धंधा, जातक के धर्म, अध्यात्म और वास्तु दोषों के विषय में, जातक की शादी, जातक के बीवी बच्चे और जातक का स्वास्थ्य और दुर्घटनाये जैसी ढेरो बातों को अक्षरशः बताया जा सकता है और यहाँ तक जातक की बीमारी, बीमारी का कारण और बीमारी का इलाज भी बताया जा सकता है।
       और सबसे बड़ी बात हस्तरेखा दुनिया के हर हिस्से में, हर जाति के, सम्प्रदाय के, समाज के, हर धर्म के और हर भाषा के लोग इसे मानते है और इसे पूरे विश्वास से जानते है।
      मैं जिस हस्तरेखा की बात कर रहा हूँ वो है तत्व हस्तरेखा, तत्व हस्तरेखा में सारा फलादेश पंचतत्व के आधार पे किया जाता है और तत्व के सटीक सिद्धान्त पे ही ये काम करता है, तत्व हस्तरेखा में तत्वों के सिद्धान्त पे सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है, छोटी से छोटी बात भी सिद्धान्तों के ठोस धरातल पे काम करती है।
       तत्व हस्तरेखा की सबसे महत्वपूर्ण बात है उसके उपाय की कारगरता, तत्व हस्तरेखा से परेशानी के जड़ पे पहुंच कर उसके कारणों का पता लगाते है और फिर सटीक तत्व उपाय से परेशानियों को कम और खत्म करने में आसानी देता है।

पंचतत्व
आकाश तत्व
वायु तत्व
अग्नि तत्व
जल तत्व
पृथ्वी तत्व

       तत्व हस्तरेखा में हाथ के छोटे से छोटे निशान का, छोटी से छोटी रेखा का सही मतलब, तत्व और फलादेश बताया जाता है और तो और उनसे जन्म लेने वाली कोई परेशानी अगर हो तो उसका भी सटीक तत्व उपाय बताया जाता है।
       मैं Dr. Vivek Surana, Bardoli (Surat), तत्व हस्तरेखा में कही गयी एक एक बात मेरा निजी मत है और एक एक सिद्धान्त मेरे शोध और अनुसंधान का परिणाम है, इसलिए कोई भी पाठक अगर मुझे शास्त्रों का, ग्रन्थों का या पुस्तकों का प्रमाण मांगे तो वो मैं कुछ भी नहीं दे पाऊंगा लेकिन तत्व हस्तरेखा की सटीकता को मैंने सेकड़ो बार परखा है और हमेशा ही मैंने इसे सटीक पाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें