जय माता दी...........
अगर आपके घर के किसी दिशा में दोष है तो उस दिशा के दोष से जो परेशानिया होती है वो आपको धीरे धीरे परेशान करना चालू कर देती है और अगर उस दिशा के उपाय नहीं किये जाय तो वो बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ जाती है की आपके सभी कामो में परेशानिया पैदा करनी लगती है हर शुभ कार्य में उस दिशा का दोष विघ्न डालने लगता है और बहुत ज्यादा नकारात्मक उर्जा पुरे घर को ही परेशान करने लगती है।
और इस नकारात्मकता को दूर करने के लिए या दिशा के दोष को दूर करने के लिए अनेको अनेक उपाय है वास्तु दोष का तोड़ फोड़ ही एक मात्र उपाय नहीं है जैसे वैदिक यंत्रों से नकारात्मकता को कम किया जा सकता है, पेड़ पौधो से, मूर्तियों से, चित्रों से, रंग से, लाइट से, अलग अलग पथरो से यंहा तक की दान से भी घर की नकारात्मकता को कम करके सकारात्मकता में बड़े आराम से बदला जा सकता है।
अगर आपके घर में वास्तु दोष है और आपको पता है लेकिन आपको ये लगता है की ये आपको परेशान नहीं कर रहा है तो आपको उस दोष के नकारात्मक परिणाम तक उसका इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि उसके तुरंत उपाय करवाने चाहिए।
और वास्तु दोष का तोड़फोड़ करके उसका उपाय करना भी बहुत बार खतरनाक हो जाता है क्योंकि वास्तु तरंगे में हुए अचानक बदलाव की वजह से कभी कभी बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती है तो उस चीज का भी आप बहुत संजीदगी से ध्यान रखे, वास्तु के लिए किये गये छोटे छोटे उपाय भी 10 - 12 दिनों तक उलझने पैदा करता रहता है इसलिए बड़े बदलाव को करने से पहले उस दोष की शक्ति को कम कर ले।
सही और सटीक वास्तु आपको समृद्ध और शक्तिशाली बनता है और आपको जीवन के सभी वैभव देता है।
जय माता दी...............
Micro Palmistry is oriented on Element Palmistry. PhD and Gold Medalist in Vastu Science and Palmistry.
Translate
शुक्रवार, 19 सितंबर 2014
नवग्रह - वास्तु शास्त्र
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें